अहमदाबाद विमान हादसा: पायलट का आखिरी संदेश – “प्लेन उठ नहीं रहा, नहीं बचेंगे”, अब तक 275 की मौत

दिल्ली। अहमदाबाद प्लेन क्रैश मामले में विमान के पायलट सुमित सभरवाल का एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) को भेजा गया आखिरी मैसेज सामने आया है। 4-5 सेकेंड के संदेश में सुमित कह रहे हैं, ‘मेडे, मेडे, मेडे… थ्रस्ट नहीं मिल रहा। पावर कम हो रही है, प्लेन उठ नहीं रहा। नहीं बचेंगे।’
विमान जिस बीजे मेडिकल कॉलेज की हॉस्टल बिल्डिंग पर गिरा, उसमें हादसे के वक्त 60 से ज्यादा डॉक्टर, स्टूडेंट्स और कुछ अन्य लोग मौजूद थे। इनमें से 34 की मौत हुई है। एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्लेन बी.जे. मेडिकल कॉलेज की हॉस्टल बिल्डिंग पर गिरा, जिसमें 60 से ज्यादा लोग मौजूद थे। हादसे में 241 यात्री, 12 क्रू मेंबर्स में से 241 की मौत हो गई। हॉस्टल में मौजूद 34 लोगों की भी जान चली गई। इस तरह मृतकों का आंकड़ा 275 पहुंच गया है।
पायलट का आखिरी संदेश
क्रैश से कुछ सेकंड पहले पायलट सुमित सभरवाल ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को आखिरी मैसेज भेजा। उन्होंने कहा,
“मेडे… मेडे… थ्रस्ट नहीं मिल रहा, पावर कम हो रही है, प्लेन उठ नहीं रहा… नहीं बचेंगे।” यह संदेश 4-5 सेकंड का था और विमान के नियंत्रण खोने की पुष्टि करता है।
हादसे का CCTV फुटेज
अहमदाबाद एयरपोर्ट के CCTV में टेकऑफ के 49वें सेकंड में प्लेन क्रैश होता दिखा। इस फुटेज ने हादसे की गंभीरता को स्पष्ट कर दिया है। सिविल अस्पताल में अब तक 270 शवों का पोस्टमॉर्टम हो चुका है। 220 DNA सैंपल लिए जा चुके हैं। अब तक 8 शवों की पहचान कर उन्हें परिजनों को सौंपा गया है। सैंपलिंग का कार्य अभी भी जारी है।
जांच में 8 एजेंसियां जुटीं
- नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA)
- एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो (AAIB)
- DGCA, गुजरात पुलिस
- UK की एयर एक्सीडेंट्स इन्वेस्टीगेशन ब्रांच (UK-AAIB)
- अमेरिका की NTSB और FAA
परिजनों को DNA रिपोर्ट का इंतजार
लंदन से मृतकों के परिजन अहमदाबाद आ रहे हैं। DNA जांच के बाद शव उन्हें सौंपे जाएंगे। अस्पताल के बाहर परिजन अपने प्रियजनों की पहचान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सिविल अस्पताल के पोस्टमॉर्टम रूम के बाहर कड़ी पुलिस सुरक्षा है। केवल डॉक्टरों, मृतकों के परिजनों और अधिकृत अधिकारियों को ही अंदर जाने की अनुमति है।





