बाइक नहीं दी तो पति ने तीन तलाक बोलकर घर से निकाला, महिला पहुंची थाने

बिलासपुर।शादी के बाद हर लड़की एक खुशहाल जीवन की उम्मीद करती है, लेकिन बिलासपुर की एक महिला के साथ ऐसा नहीं हुआ। उसे प्यार की जगह दहेज की मांग और मारपीट मिली। जब उसने बाइक नहीं दी, तो पति ने तीन तलाक बोलकर उसे मायके भेज दिया।

तारबाहर क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता की शादी दिसंबर 2022 में दुर्ग के सुपेला निवासी नासीर अली से मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद से ससुराल वालों ने दहेज को लेकर ताने देना शुरू कर दिया। महिला पर बाइक लाने का दबाव बनाया गया। जब उसने मायके की आर्थिक स्थिति खराब होने की बात कही, तो सास और पति ने मारपीट शुरू कर दी।

महिला ने अपने रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की। उसने महीनों तक अत्याचार सहा और मायके वालों की समझाइश पर ससुराल में रही। एक बार जब हालात बिगड़ गए तो वह मायके लौट आई। कुछ समय बाद पति ने ‘सुधर जाने’ का वादा किया और महिला दोबारा ससुराल गई। लेकिन फिर वही सब दोहराया गया — मारपीट, दहेज की मांग और इस बार पति ने तीन बार तलाक बोलकर उसे घर से निकाल दिया।

अब महिला इंसाफ के लिए महिला थाने पहुंची है। पुलिस ने आरोपी पति नासीर और उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उनके ऊपर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 115(2), 85, 296, 3, 5, 4-MWO और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

महिला की अपील है कि उसे न्याय मिले और ऐसे लोगों को सख्त सजा हो, ताकि किसी और बेटी के साथ ऐसा न हो।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई