बिलासपुर: नशा कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई, 1.5 करोड़ की संपत्ति फ्रीज़

बिलासपुर में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान “चेतना – विरुद्ध नशा” के तहत पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। इस बार पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार से कमाई गई करीब 1.51 करोड़ रुपए की संपत्ति को फ्रीज़ कर दिया है।

यह कार्रवाई श्याम श्रीवास और उसकी पत्नी सरोज श्रीवास के खिलाफ की गई है, जिन पर पहले से ही NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज है।

पुलिस ने ग्राम पांड में स्थित इनकी कृषि भूमि, ढाबा, मकान, घरेलू सामान जैसे आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक फ्रीज़र, एलईडी टीवी, कूलर, सोफा सेट, वॉटर प्यूरिफायर और यहां तक कि एक बंदूक तक को जब्त किया है।

यह सारी संपत्ति NDPS एक्ट की धारा 68-F के अंतर्गत SAFEMA विशेष न्यायालय में भेजी गई है, जहां इसकी वैधता की पुष्टि की जाएगी।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी दंपति एक संगठित तरीके से नशे का कारोबार चला रहे थे। इससे पहले भी पुलिस ने 15 नशा कारोबारियों की लगभग 5.5 करोड़ की संपत्ति SAFEMA कोर्ट भेजी है, जिनमें से 13 की संपत्तियों को कोर्ट ने जब्ती के लिए वैध माना है, जबकि एक मामला अभी विचाराधीन है।

बिलासपुर पुलिस की यह कार्रवाई नशे के खिलाफ उनकी कड़ी नीति और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button