सीएम विष्णु देव साय का बयान: मोदी सरकार की उपलब्धियां नहीं दिख रहीं तो कांग्रेस चश्मा बदले

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र में 11 साल पूरे होने पर देशभर में भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को गिनवा रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि इन 11 वर्षों में देश में ऐतिहासिक विकास हुआ है। मोदी सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया है और भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। चाहे गरीबों के लिए योजनाएं हों या देश की साख बढ़ाने का काम, हर क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया है।”

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, “अगर ये सब कांग्रेस को नजर नहीं आ रहा है, तो उन्हें अपना चश्मा बदलने की जरूरत है।”

सीएम साय ने आगे बताया कि सरकार की योजनाओं का असर गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं तक पहुंचा है और यही कारण है कि देश की जनता लगातार मोदी जी के नेतृत्व पर भरोसा जता रही है।

राज्य के विभिन्न इलाकों में भाजपा नेता जनता को बीते 11 सालों की विकास यात्रा से अवगत करा रहे हैं और लोगों से संवाद कर रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button