अहमदाबाद में एअर इंडिया का विमान क्रैश, पूर्व सीएम समेत 242 यात्रियों का रेस्क्यू जारी

अहमदाबाद। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर गुरुवार दोपहर बड़ा विमान हादसा हुआ। एअर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171, जो लंदन के लिए रवाना हो रही थी, टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत कुल 242 लोग सवार थे। विमान ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी और मात्र दो मिनट बाद 1:40 बजे एयरपोर्ट की बाउंड्री से टकराकर क्रैश हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टेकऑफ करते समय विमान में जोरदार धमाका हुआ और वह एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास गिर पड़ा। धमाके के बाद पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा गया और आसपास की इमारतों में आग लग गई। साथ ही पास में खड़े कई वाहन भी जल उठे। मेघानी नगर इलाके में विमान का मलबा बिखरा पड़ा है।

फ्लाइट में कुल 133 यात्रियों की पुष्टि पहले हुई थी, लेकिन न्यूज एजेंसी के अनुसार विमान में 242 यात्री सवार थे। हादसे में कई लोगों की मौत की आशंका है, हालांकि आधिकारिक रूप से मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं हुई है। NSG कमांडो और बचाव दल मौके पर पहुंच चुके हैं। नजदीकी अस्पतालों में आपातकालीन स्थिति घोषित कर दी गई है। विमान के क्रैश की वजह टेक्निकल फॉल्ट या किसी अन्य कारण से हुई, इसकी जांच जारी है। एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई