राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की गिरफ्तारी के बाद हर दिन खुलासे, राजा रघुवंशी के परिवार ने लगाए नए आरोप

दिल्ली। इंदौर कपल केस में रोज़ चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी को मेघालय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि सोनम ने राज कुशवाहा के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची थी।

राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि सोनम को फरार कराने में राज कुशवाहा ने मदद की थी। हत्या के बाद सोनम पहले इंदौर में रुकी, फिर उत्तर प्रदेश में राज की बहन के घर शरण ली। उसे फरार कराने में तीन अन्य लोगों ने भी सहायता की, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि सोनम गाजीपुर दो लोगों के साथ गई थी और उसे वाराणसी में भी देखा गया। विपिन को शक है कि इस केस में एक और नया किरदार जुड़ा है जो अब तक सामने नहीं आया।

हत्या की रात के सुराग

डीआईजी के अनुसार, सोनम ने 23 मई को मंगलसूत्र और अंगूठी अपने बैग में रखकर होम स्टे पर छोड़ दिया था, जिससे शक गहराया। नई नवेली दुल्हन द्वारा मंगलसूत्र छोड़ना पुलिस को खटका। पूछताछ में सोनम ने कबूला कि वह राजा को पहले हादसे में मारने का प्लान बना रही थी। फोटोशूट के दौरान जब विक्की और आकाश ने धक्का नहीं दिया तो वह गुस्साई और विशाल ने हमला किया। राजा ने संघर्ष किया लेकिन अंततः उसे मौत के घाट उतार दिया गया। यह मामला अभी भी जाँच के घेरे में है और पुलिस हर एंगल की पड़ताल कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई