कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत खनन पर कसा शिकंजा, 6 ट्रैक्टर जब्त

बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र में अवैध रेत खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने बीती रात बड़ी कार्रवाई की। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस टीम ने कछार, लोंफंदी और सेंदरी के रेत घाटों में रात्रिकालीन गश्त और जांच अभियान चलाया।

इस दौरान अवैध रूप से रेत ले जा रहे 6 ट्रैक्टर पकड़े गए। इनमें 1 सोलिस, 1 पॉवरट्रैक और 4 सोनालिका ट्रैक्टर शामिल हैं। सभी ट्रैक्टरों को जब्त कर थाने में खड़ा किया गया है।

कोनी पुलिस ने बताया कि रेत माफियाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है और अवैध उत्खनन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी जब्त वाहनों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button