Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

यमुना सफाई पर बड़ा कदम: सीएम रेखा गुप्ता ने समझाया पूरा प्लान, बनाए जाएंगे 40 नए STP

नई दिल्ली :दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना नदी की सफाई को लेकर एक विस्तृत योजना का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार अब यमुना की सफाई को लेकर पूरी गंभीरता से काम कर रही है और इसके लिए एक केंद्रीकृत कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार, एमसीडी और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल होंगे।

सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि अब ड्रोन तकनीक की मदद से यमुना में गिरने वाले सभी नालों की निगरानी की जाएगी। इन नालों के पानी का बहाव, प्रदूषण का स्तर और सफाई की आवश्यकता का मूल्यांकन ड्रोन सर्वे से किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि अभी तक इन नालों से 20 लाख मैट्रिक टन गंदा पानी डिसिल्ट किया जा चुका है, लेकिन सफाई का यह सफर अभी लंबा है।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यमुना में गिरने वाले सीवेज को रोकने के लिए 40 नए सेंट्रलाइज्ड सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) बनाए जाएंगे। इन नए एसटीपी के निर्माण के लिए 4,000 करोड़ रुपये की लागत से काम शुरू हो गया है। इसके साथ-साथ पुराने एसटीपी को भी पुनर्जीवित किया जा रहा है ताकि अधिकतम गंदे पानी को ट्रीट किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि पहले यमुना सफाई को लेकर लगभग 20 अलग-अलग समितियां काम कर रही थीं, लेकिन उनके बीच समन्वय की कमी के कारण कार्य प्रभावी नहीं हो पा रहा था। अब इन सभी समितियों को हटाकर एक सेंट्रलाइज्ड कमेटी बनाई गई है जो एक साझा मंच पर निर्णय लेकर अमल करेगी।

यमुना में प्रदूषण की 67 लोकेशन को चिन्हित किया गया है, जहां विशेष ध्यान देकर सफाई अभियान को गति दी जाएगी। सीएम गुप्ता ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारों ने यमुना सफाई को लेकर कभी गंभीरता नहीं दिखाई, लेकिन अब तस्वीर बदल रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई