शिलांग से आए युवक की SDM से मिलने के बाद मौत, पुलिस जुटी जांच में

शिकोहाबाद। शिलांग से आगरा घूमने आए 29 वर्षीय युवक हबीबुल्ला खान की सोमवार को एसडीएम से मिलने के कुछ घंटे बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। दोपहर में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान वह तहसील परिसर में एसडीएम डॉ. गजेंद्र सिंह से मिलने पहुंचा था। इसके बाद वह स्टेशन रोड स्थित नेहा चौराहा के पास अचेत अवस्था में मिला और अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हबीबुल्ला खान, मेघालय की राजधानी शिलांग के माव्बाह इलाके का निवासी था। उसने एसडीएम को बताया कि वह 7 जून को आगरा अपने कुछ परिचितों से मिलने आया था। आगरा आने के बाद किसी व्यक्ति ने उसे लगातार फोन कर धमकाया कि वह शिकोहाबाद एसडीएम से मिले, वरना कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसी डर से वह एसडीएम से मिलने तहसील पहुंचा था।

एसडीएम ने उसकी बात सुनकर एसआई त्रिभुवन सिंह को उसका मामला देखने को कहा। एसआई ने उसे पानी पिलाया और फिर उसे थाने ले गए। वहां से शाम करीब चार बजे हबीबुल्ला रेलवे स्टेशन की ओर निकला, लेकिन रास्ते में चक्कर आने से गिर पड़ा।

स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस बुलाकर उसे संयुक्त जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पूछताछ में सामने आया कि युवक के पास पैसे नहीं थे, इसलिए एसआई ने उसे 500 रुपये दिए थे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई