एयरपोर्ट पर भारतीय छात्र के साथ अमानवीय व्यवहार, वीडियो वायरल होने पर बढ़ा आक्रोश

दिल्ली। अमेरिका के नेवार्क एयरपोर्ट पर एक भारतीय छात्र के साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने की घटना ने भारतीय समुदाय और सोशल मीडिया पर गहरी नाराजगी पैदा कर दी है। एयरपोर्ट पर अमेरिकी पुलिस अधिकारियों ने छात्र को हथकड़ी पहनाकर जमीन पर उल्टा लिटा दिया। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।

घटना सामने आने के बाद न्यूयॉर्क स्थित भारतीय दूतावास ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि वे इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। दूतावास ने लिखा, “हमें सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट मिले हैं जिनमें दावा किया गया है कि एक भारतीय नागरिक नेवार्क लिबर्टी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मुश्किलों का सामना कर रहा है। हम स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं। भारतीय नागरिकों के कल्याण के लिए वाणिज्य दूतावास प्रतिबद्ध है।”

कारोबारी ने सोशल मीडिया से उठाए सवाल

इस मामले को अमेरिका में रहने वाले भारतीय-अमेरिकी उद्योगपति और लेखक कुणाल जैन ने सोशल मीडिया पर उठाया। उन्होंने छात्र की स्थिति का वीडियो शेयर करते हुए विदेश मंत्रालय और विदेश मंत्री एस. जयशंकर को टैग कर तुरंत हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “मैंने नेवार्क एयरपोर्ट पर एक युवा भारतीय छात्र को निर्वासित होते देखा। वह हथकड़ी में था और रो रहा था।  वीडियो में छात्र चिल्लाते हुए कह रहा है, “मैं पागल नहीं हूं, वे मुझे पागल साबित करना चाहते हैं।” घटना ने अमेरिकी एजेंसियों के रवैये पर सवाल खड़े कर दिए हैं और भारतीयों के बीच गहरा असंतोष पैदा कर दिया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई