ऑपरेशन तलाश के तहत तखतपुर पुलिस को बड़ी सफलता, पुणे से गुम महिला और बच्चा बरामद

बिलासपुर। तखतपुर पुलिस को “ऑपरेशन तलाश” अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे से एक लापता महिला और उसके तीन साल के बेटे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।

दरअसल, महिला सोनिया निर्मलकर अपने बच्चे के साथ कुछ समय पहले लापता हो गई थी। पति रामाश्रय रजक ने इसकी शिकायत तखतपुर थाने में दर्ज कराई थी।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तखतपुर टीआई ने एक विशेष टीम बनाई और मोबाइल लोकेशन के आधार पर महिला की तलाश शुरू की। आखिरकार पुलिस टीम ने महिला को पुणे से ढूंढ निकाला।

महिला जिस व्यक्ति के साथ वहां रह रही थी, उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की गई है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ पुलिस 1 जून से 30 जून तक “ऑपरेशन तलाश” अभियान चला रही है, जिसके तहत गुमशुदा लोगों की खोज की जा रही है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई