बिलासपुर में एक दिन में मिले 10 कोरोना मरीज, प्रशासन अलर्ट पर

बिलासपुर: कोरोना के मामलों में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिली है। एक ही दिन में कोविड-19 के 10 नए मरीज मिले हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

हालांकि, अभी तक कोई भी मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं हुआ है। सभी संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इन मरीजों में सर्दी, खांसी और बुखार जैसे लक्षण देखे गए हैं, जो इन्फ्लूएंजा से मिलते-जुलते हैं।

जानकारी के अनुसार, बिलासपुर में गुलाब नगर, राजकिशोर नगर, हेमूनगर और नेहरू नगर को कोरोना के हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, संक्रमितों में हाईकोर्ट के एक जस्टिस भी शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग सभी मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री खंगाल रहा है। कई मरीज हाल ही में दूसरे राज्यों से लौटे हैं। सभी मरीजों की उम्र 8 से 65 साल के बीच है।

बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में अब तक कोई मरीज भर्ती नहीं हुआ है, लेकिन प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। आने वाले दिनों में जांच की संख्या बढ़ाई जाएगी और जरूरत पड़ने पर वायरोलॉजी लैब भी शुरू की जाएगी।

त्योहारों के समय लोगों के बीच मेलजोल बढ़ने से संक्रमण फैलने की आशंका ज्यादा है। इसलिए प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई