RSS कार्यक्रम में पहुंचे अरविंद नेताम, मोहन भागवत से हुई खास चर्चा

रायपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और आदिवासी समाज के बड़े नेता अरविंद नेताम ने शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने प्रेस वार्ता कर अपने अनुभव साझा किए।

नेताम ने बताया कि यह पहली बार था जब वे संघ के किसी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को कार्यक्रम में बुलाने के लिए धन्यवाद दिया और संघ की कार्यशैली की तारीफ की।

उन्होंने बताया कि मोहन भागवत से उनकी खुलकर और सार्थक बातचीत हुई। इस बातचीत में आदिवासी समाज और संघ के बीच वैचारिक दूरियों को कम करने के उपायों पर गंभीर चर्चा हुई। नेताम ने कहा कि आदिवासी समाज में एकता की कमी एक बड़ी चुनौती है और संघ इसमें मदद कर सकता है।

नेताम ने यह भी कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में लाए गए उदारीकरण ने आदिवासी समाज के लिए खतरे की घंटी बजा दी थी। आज जब देश में लोगों की उम्मीदें खत्म होती जा रही हैं, तब संघ ही एक ऐसा संगठन है जो आदिवासी समाज की दिशा में सकारात्मक काम कर सकता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button