रायपुर में जन्मदिन पार्टी के दौरान हंगामा, लड़कियों से मारपीट करने वाले लड़के गिरफ्तार

रायपुर। शहर में एक गर्ल्स-ग्रुप के साथ मारपीट करने वाले कुछ लड़कों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात करीब 1 बजे की है, जब कुछ लड़कियां घाट के पास अपने दोस्त का जन्मदिन मना रही थीं। वे लाउडस्पीकर पर गाने चला रही थीं और नाच रही थीं।

शोर-शराबे से नाराज़ होकर पास के कुछ लड़के वहां पहुंचे और पार्टी बंद करने को कहा। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस मारपीट में 5 लड़कियां घायल हो गईं, जिनके पीठ, कोहनी, आंख, नाक और कान में चोटें आई हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला शिकायतकर्ताओं के बयान के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की। रायपुर एसएसपी ने बताया कि कुछ लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की पहचान की जा रही है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई