बिलासपुर: बुजुर्ग दंपत्ति की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक घर से बुजुर्ग दंपत्ति की लाशें बरामद हुई हैं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान इंदिरा साहू और घनश्याम साहू के रूप में हुई है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, इंदिरा साहू की लाश खून से सनी हालत में बेड पर मिली, जबकि उनके पति घनश्याम साहू का शव घर में फांसी के फंदे से लटका हुआ था।
यह घटना हत्या और आत्महत्या दोनों की ओर इशारा कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि मौत की असली वजह का पता लगाया जा सके।
फिलहाल पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।





