8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, असम में बाढ़ से बिगड़े हालात

दिल्ली। देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार को बिहार समेत पूर्वोत्तर के 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही मध्यप्रदेश, राजस्थान, झारखंड, हरियाणा सहित 17 राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।

असम में हालात गंभीर बने हुए हैं। यहां 21 जिलों में करीब 7 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। अब तक बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में 19 लोगों की मौत हो चुकी है। सिक्किम के उत्तरी क्षेत्र चाटेन में भूस्खलन के बाद 63 लोगों को हेलिकॉप्टर से सुरक्षित निकाला गया, जबकि 64 लोग अभी भी फंसे हुए हैं।

राजस्थान के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट है। जयपुर, कोटा सहित 12 जिलों में गुरुवार को तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने 7 जून से हीटवेव की चेतावनी भी दी है। उधर, मध्यप्रदेश में लगातार 42वें दिन बारिश का अलर्ट है। भोपाल, इंदौर समेत 45 जिलों में तेज आंधी और बारिश की आशंका है।

बिहार में फिलहाल मौसम सामान्य है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी बनी रह सकती है। झारखंड और पंजाब में तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, वहीं हरियाणा में 9 जून तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर तक पहुंच चुका है और 10 जून तक मध्यप्रदेश में दस्तक दे सकता है। देशभर में अब तक 18 राज्यों में मानसून सक्रिय हो चुका है।

इन राज्यों में तेज आंधी और बारिश की संभावना राजस्थान

  • मध्य प्रदेश

  • उत्तर प्रदेश

  • छत्तीसगढ़

  • झारखंड

  • हरियाणा

  • पंजाब

  • उत्तराखंड

  • जम्मू-कश्मीर

  • महाराष्ट्र

  • कर्नाटक

  • आंध्र प्रदेश

  • तेलंगाना

इन राज्यों में भारी बारिश और तूफान की संभावना

  • असम

  • मेघालय

  • मणिपुर

  • नगालैंड

  • अरुणाचल प्रदेश

  • सिक्किम

  • त्रिपुरा

  • पश्चिम बंगाल

  • ओडिशा

लू और उमस इन राज्यों में

  • तमिलनाडु

  • केरल

  • कर्नाटक के तटीय इलाके

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई