Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

कोरोना मामलों में फिर तेजी: केंद्र की आज मॉकड्रिल, तैयारियों की होगी समीक्षा

देश में बढ़ते कोरोना केस, अब तक 47 मौतें

दिल्ली। देशभर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को दिल्ली और गुजरात में 64-64, उत्तर प्रदेश में 63 और पश्चिम बंगाल में 60 नए केस सामने आए। इससे देश में एक्टिव केस की संख्या 4,866 हो गई है, जबकि अब तक 11 राज्यों में 47 मौतें हो चुकी हैं।

कोरोना की संभावित चौथी लहर को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 5 जून को देशभर में मॉक-ड्रिल का आयोजन किया है। इसमें ऑक्सीजन सप्लाई, दवाओं की उपलब्धता, वेंटिलेटर और ICU बेड की स्थिति की जांच की जाएगी। इस ड्रिल के बाद अस्पतालों को उनकी तैयारियों के आधार पर रेटिंग दी जाएगी।

केरल में टेस्ट अनिवार्य, मास्क भी जरूरी

केरल में सबसे अधिक एक्टिव केस दर्ज हैं। राज्य सरकार ने सभी अस्पतालों में मॉक-ड्रिल के निर्देश दिए हैं। साथ ही सर्दी, खांसी, बुखार जैसे लक्षण होने पर कोविड टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। अस्पतालों में मास्क लगाकर ही प्रवेश मिलेगा।

मिजोरम में 7 महीने बाद कोविड के केस

मिजोरम में 7 महीने बाद दो नए कोरोना केस मिले हैं। मरीजों का इलाज जोरम मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घबराने की बजाय सतर्क रहने और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।

नए वैरिएंट मिले, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं

ICMR ने बताया है कि देश में कोरोना के चार नए वैरिएंट LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1 मिले हैं। इनमें JN.1 सबसे आम है, जो इम्यूनिटी को कमजोर करता है। हालांकि WHO ने इन्हें चिंताजनक नहीं माना है, लेकिन निगरानी में रखने की सलाह दी है।

कोर्ट की चेतावनी और केंद्र की तैयारी

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि कोविड की अगली लहर अभी खत्म नहीं हुई है। कोर्ट ने केंद्र सरकार से सैंपल कलेक्शन और ट्रांसपोर्ट नीति पर रिपोर्ट मांगी है। वहीं, स्वास्थ्य और आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा कि केंद्र सभी राज्यों की स्थिति पर नजर रखे हुए है और पूरी तैयारी के साथ सतर्क है।

देश में कोरोना की स्थिति एक नजर में

  1. केरल:

    • सक्रिय केस: 1,373

    • रिकवर: 1,175

    • मौतें: 9

    • कुल पॉजिटिव केस: 2,557

  2. महाराष्ट्र:

    • सक्रिय केस: 526

    • रिकवर: 521

    • मौतें: 17

    • कुल पॉजिटिव केस: 1,064

  3. गुजरात:

    • सक्रिय केस: 461

    • रिकवर: 199

    • मौतें: 2

    • कुल पॉजिटिव केस: 662

  4. दिल्ली:

    • सक्रिय केस: 457

    • रिकवर: 602

    • मौतें: 5

    • कुल पॉजिटिव केस: 1,064

  5. पश्चिम बंगाल:

    • सक्रिय केस: 432

    • रिकवर: 66

    • मौतें: 1

    • कुल पॉजिटिव केस: 499

  6. कर्नाटक:

    • सक्रिय केस: 324

    • रिकवर: 254

    • मौतें: 4

    • कुल पॉजिटिव केस: 582

  7. तमिलनाडु:

    • सक्रिय केस: 216

    • रिकवर: 268

    • मौतें: 4

    • कुल पॉजिटिव केस: 488

  8. उत्तर प्रदेश:

    • सक्रिय केस: 201

    • रिकवर: 39

    • मौतें: 2

    • कुल पॉजिटिव केस: 242

  9. राजस्थान:

    • सक्रिय केस: 90

    • रिकवर: 46

    • मौतें: 1

    • कुल पॉजिटिव केस: 137

  10. हरियाणा:

    • सक्रिय केस: 63

    • रिकवर: 40

    • मौतें: 0

    • कुल पॉजिटिव केस: 103

  11. पुडुचेरी:

    • सक्रिय केस: 22

    • रिकवर: 70

    • मौतें: 0

    • कुल पॉजिटिव केस: 92

  12. बिहार:

    • सक्रिय केस: 22

    • रिकवर: 4

    • मौतें: 0

    • कुल पॉजिटिव केस: 26

  13. मध्य प्रदेश:

    • सक्रिय केस: 22

    • रिकवर: 7

    • मौतें: 1

    • कुल पॉजिटिव केस: 30

  14. आंध्र प्रदेश:

    • सक्रिय केस: 31

    • रिकवर: 17

    • मौतें: 0

    • कुल पॉजिटिव केस: 48

  15. ओडिशा:

    • सक्रिय केस: 18

    • रिकवर: 0

    • मौतें: 0

    • कुल पॉजिटिव केस: 18

  16. छत्तीसगढ़:

    • सक्रिय केस: 15

    • रिकवर: 5

    • मौतें: 0

    • कुल पॉजिटिव केस: 20

  17. पंजाब:

    • सक्रिय केस: 12

    • रिकवर: 5

    • मौतें: 1

    • कुल पॉजिटिव केस: 18

  18. झारखंड:

    • सक्रिय केस: 9

    • रिकवर: 3

    • मौतें: 0

    • कुल पॉजिटिव केस: 12

  19. गोवा:

    • सक्रिय केस: 8

    • रिकवर: 7

    • मौतें: 0

    • कुल पॉजिटिव केस: 15

  20. असम:

    • सक्रिय केस: 8

    • रिकवर: 1

    • मौतें: 0

    • कुल पॉजिटिव केस: 9

  21. जम्मू-कश्मीर:

    • सक्रिय केस: 6

    • रिकवर: 4

    • मौतें: 0

    • कुल पॉजिटिव केस: 10

  22. सिक्किम:

    • सक्रिय केस: 4

    • रिकवर: 18

    • मौतें: 0

    • कुल पॉजिटिव केस: 22

  23. तेलंगाना:

    • सक्रिय केस: 3

    • रिकवर: 3

    • मौतें: 0

    • कुल पॉजिटिव केस: 6

  24. उत्तराखंड:

    • सक्रिय केस: 2

    • रिकवर: 15

    • मौतें: 0

    • कुल पॉजिटिव केस: 17

  25. चंडीगढ़:

    • सक्रिय केस: 2

    • रिकवर: 0

    • मौतें: 0

    • कुल पॉजिटिव केस: 2

  26. मिजोरम:

    • सक्रिय केस: 2

    • रिकवर: 0

    • मौतें: 0

    • कुल पॉजिटिव केस: 2

  27. हिमाचल प्रदेश:

    • सक्रिय केस: 0

    • रिकवर: 1

    • मौतें: 0

    • कुल पॉजिटिव केस: 1

  28. अरुणाचल प्रदेश:

    • सक्रिय केस: 3

    • रिकवर: 0

    • मौतें: 0

    • कुल पॉजिटिव केस: 3

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई