सेवानिवृत्त शिक्षक को न्याय दिलाने कूर्मी समाज उतरा मैदान में, पेंशन में देरी और लापरवाही पर जताई नाराज़गी

बिलासपुर में सेवानिवृत्त शिक्षक श्याम मूरत कौशिक को पिछले 8 वर्षों से पूरा पेंशन नहीं मिल रहा है, जिससे वे काफी परेशान हैं। उन्हें केवल 75% अंतरिम पेंशन दी जा रही है। इस अन्याय के खिलाफ अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कूर्मी क्षत्रिय समाज ने मोर्चा खोल दिया है।

समाज का कहना है कि संयुक्त संचालक, डीईओ और बीईओ की आपसी चिट्ठीबाज़ी और विभागीय लापरवाही के चलते अब तक कौशिक जी के निलंबन काल का निराकरण नहीं हो पाया है। कई बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

इतना ही नहीं, समाज ने श्याम मूरत कौशिक की पत्नी स्व. रुखमणी कौशिक की मेडिकल लापरवाही से हुई मौत की दोबारा जांच की भी मांग की है। पहले की गई जांच को सीएमएचओ और सिम्स ने अंतिम मानने से इंकार कर दिया है, लेकिन समाज का कहना है कि जांच में कई अहम बिंदुओं को नज़रअंदाज़ किया गया है।

समाज ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला, तो वे जिला स्तरीय आंदोलन करेंगे। इस संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई