IPL 2025 Final: पहली बार चैंपियन बनने की जंग, होगी करोड़ों की बरसात

IPL 2025 Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स – इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का फाइनल मुकाबला सिर्फ एक खिताबी जंग नहीं, बल्कि करोड़ों की इनामी राशि जीतने का मौका भी है। इस बार आईपीएल के 18वें सीजन में एक नई टीम चैंपियन बनने जा रही है, क्योंकि दोनों ही टीमों ने अब तक कभी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती।

जानिए कितनी मिलेगी प्राइज मनी
आईपीएल को दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग माना जाता है, और इसका कारण है इसकी दमदार प्राइज मनी। इस बार भी BCCI ने विजेता से लेकर टॉप-4 टीमों तक के लिए शानदार इनाम तय किया है:

स्थान टीम और प्राइज मनी

विजेता बेंगलुरु या पंजाब ₹20 करोड़
उपविजेता हारने वाली टीम ₹13 करोड़
तीसरा स्थान-मुंबई इंडियंस ₹7 करोड़
चौथा स्थान गुजरात टाइटंस ₹6.5 करोड़

व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए भी इनाम

IPL सिर्फ टीमों को ही नहीं, खिलाड़ियों को भी शानदार प्रदर्शन के लिए नवाजता है:
ऑरेंज कैप (सबसे ज्यादा रन) – ₹10 लाख
पर्पल कैप (सबसे ज्यादा विकेट) – ₹10 लाख
सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला खिलाड़ी – ₹10 लाख

IPL की प्राइज मनी का इतिहास
साल 2008 में जब आईपीएल शुरू हुआ था, तब विजेता राजस्थान रॉयल्स को सिर्फ ₹4.8 करोड़ मिले थे, जबकि उपविजेता चेन्नई सुपर किंग्स को ₹2.4 करोड़। लेकिन अब, 18 सालों बाद, इनामी राशि करीब 5 गुना बढ़ चुकी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई