महतारी वंदन योजना: 16वीं किस्त में महिलाओं को आज मिलेगी राशि

16वीं किस्त में 648 करोड़ होंगे ट्रांसफर

रायपुर।  छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना की 16वीं किस्त के तहत सोमवार को 69.30 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में कुल 648.24 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की।

यह योजना मार्च 2024 में शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। पिछले 16 माह में सरकार अब तक 10,433.64 करोड़ रुपए की सहायता राशि महिलाओं को दे चुकी है। योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं को हर माह 1,000 रुपए दिए जाते हैं।

गड़बड़ी आई सामने, कई नाम हटाए गए

सरकार ने योजना में गड़बड़ी मिलने के बाद करीब 70 हजार महिलाओं के नाम हटाए हैं। कारणों में मृत्यु, डुप्लीकेट आवेदन, पुरुष के नाम पर पंजीयन और फर्जी दस्तावेज शामिल हैं। इसके बाद पात्र लेकिन छूटी हुई महिलाओं से दोबारा आवेदन लिए जाएंगे।

फार्म भरने का फिर मिलेगा मौका

पहली बार फार्म न भर पाने वाली महिलाओं को अब दोबारा आवेदन का अवसर मिलेगा। महिला एवं बाल विकास विभाग जल्द ही नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू करेगा।

रायपुर में सबसे अधिक लाभार्थी

रायपुर जिले में 5.29 लाख, बिलासपुर में 4.21 लाख, दुर्ग में 4 लाख और महासमुंद, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, राजनांदगांव आदि जिलों में लाखों महिलाएं योजना का लाभ ले रही हैं। विभाग ने महिलाओं से अपील की है कि वे अपना आधार कार्ड अपडेट कराएं ताकि भुगतान में कोई दिक्कत न हो। कई हितग्राहियों का भुगतान आधार इनएक्टिव होने से रुका है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button