देश में कोरोना के केस बढ़े: 4 दिन में 31 मौतें, एक्टिव मरीज 4 हजार के पार

दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,026 हो गई है, जिनमें से 50% केस अकेले केरल और महाराष्ट्र में दर्ज हुए हैं। केरल में 1,416 और महाराष्ट्र में 494 एक्टिव केस हैं। बीते चार दिनों में 31 लोगों की मौत हुई है, जिससे कुल मृतकों की संख्या 38 पहुंच गई है। महाराष्ट्र में अब तक 10 मौतें दर्ज की गई हैं।

दिल्ली के आरएमएल, सफदरजंग सहित प्रमुख अस्पतालों ने कोरोना को लेकर आइसोलेशन वार्ड बनाना शुरू कर दिया है। आरएमएल अस्पताल में 9 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि संक्रमण फिलहाल गंभीर नहीं है और मरीजों में केवल सामान्य लक्षण देखे जा रहे हैं।

दिल्ली हाईकोर्ट की चेतावनी

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि कोविड महामारी खत्म नहीं हुई है और यह अब भी सक्रिय है। कोर्ट ने केंद्र सरकार से टेस्टिंग और ट्रांसपोर्ट नीति पर स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। कोर्ट ने इस मसले को गंभीर मानते हुए सभी जरूरी कदम उठाने पर जोर दिया।

केंद्र सरकार सतर्क

स्वास्थ्य और आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा कि केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क है। सभी राज्यों के हालात पर नजर रखी जा रही है। कोविड के दौरान बने संसाधनों की समीक्षा की गई है और किसी भी स्थिति से निपटने की तैयारी है। सरकार और विशेषज्ञों ने नागरिकों से कोविड प्रोटोकॉल जैसे हाथ धोना, सैनिटाइजर का प्रयोग और भीड़ से बचने की अपील की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई