बिलासपुर में श्री गणेश आर्चिड प्रोजेक्ट का भव्य शुभारंभ, 7 मंजिला आधुनिक टॉवर में बुकिंग शुरू

बिलासपुर : मोपका मेन रोड, गुलाब नगर गेट के सामने रियल एस्टेट की दुनिया में एक नया और शानदार अध्याय जुड़ गया है। यहां श्री गणेश आर्चिड नाम से एक 7 मंजिला रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें अब बुकिंग भी शुरू कर दी गई है।
लोकेशन जबरदस्त, सुविधाएं शानदार
यह प्रोजेक्ट रेलवे स्टेशन से सिर्फ 10 मिनट की दूरी पर स्थित है और अपोलो हॉस्पिटल, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, NTPC व SECL हेडक्वार्टर के भी बेहद करीब है। ऐसे में यहां रहना न केवल आरामदायक होगा बल्कि शहर से कनेक्टिविटी भी शानदार रहेगी।
शांति, सुरक्षा और सुविधाओं का मिलेगा संगम
श्री गणेश आर्चिड में ग्राहकों को मिलने वाली प्रमुख सुविधाओं में शामिल हैं –
अत्याधुनिक लिफ्ट
हर फ्लोर पर भरपूर रोशनी और हवा
24×7 सिक्योरिटी गार्ड और हाई क्वालिटी CCTV कैमरे
हरे-भरे गार्डन, बच्चों के लिए खेलने की सुरक्षित जगह
परिसर में मंदिर और चौड़ी साफ-सुथरी सड़कें
स्मार्ट फैसिलिटी, उचित कीमत
प्रोजेक्ट से जुड़े पी.एन. बजाज ने बताया कि श्री गणेश आर्चिड में सिर्फ मजबूत और बेहतर कंस्ट्रक्शन ही नहीं, बल्कि स्मार्ट फैसिलिटीज भी दी जाएंगी। हर यूनिट में बेहतर वेंटिलेशन और खूबसूरत व्यू मिलेगा। साथ ही बिजली, पानी और ड्रेनेज की भी पूरी व्यवस्था की गई है।
बजाज जी का कहना है – “गुणवत्ता महंगी हो सकती है, लेकिन उसकी कमी जिंदगी भर भारी पड़ती है।” इसी सोच के साथ यह प्रोजेक्ट उचित कीमत पर घर का सपना साकार करने जा रहा है।
यदि आप भी अपने सपनों का घर एक शानदार लोकेशन और आधुनिक सुविधाओं के साथ तलाश रहे हैं, तो श्री गणेश आर्चिड आपके लिए बेस्ट चॉइस है।





