रायपुर से दिल्ली जा रही फ्लाइट को आंधी के कारण बीच में ले जाना पड़ा वापस, सुरक्षित हुई लैंडिंग

रायपुर। शनिवार को रायपुर से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट (संख्या 6E 6313) को दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग से ठीक पहले मौसम की खराबी का सामना करना पड़ा। दिल्ली में अचानक तेज धूल भरी आंधी चलने लगी और हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई, जिससे लैंडिंग करना खतरे से खाली नहीं था।
पायलट ने समय रहते समझदारी दिखाते हुए फ्लाइट को रनवे से ठीक पहले वापस आसमान में ले गया। कुछ देर विमान हवा में ही चक्कर लगाता रहा और जब मौसम थोड़ा सामान्य हुआ, तब जाकर सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई।
पायलट ने ऐलान कर यात्रियों को बताया कि तेज आंधी और कम दृश्यता के कारण लैंडिंग रोक दी गई थी। हालांकि कुछ देर की असहजता के बाद सभी यात्री सही-सलामत दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे।





