Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

जम्मू-कश्मीर चुनाव 2024: BJP ने 44 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, पूर्व डिप्टी सीएम का नाम नहीं

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 44 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. पहले फेज की वोटिंग के लिए 15, दूसरे चरण के मतदान के लिए 10 और तीसरे और अंतिम चरण के मतदान के लिए पार्टी ने 19 कैंडिडेट्स की लिस्ट घोषित की है.

जानकारी के मुताबिक अर्शीद भट राजपोरा से, जावेद अहमद कादरी शोपियां से, मोहम्मद रफीक वानी अनंतनाग पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे. एडवोकेट सैयद वजाहत अनंतनाग से, सुश्री शगुन परिहार किश्तवाड़ से और गजय सिंह राणा डोडा से चुनाव लड़ेंगे.

इसके आलावा कुलदीप राज दुबे रियासी से, रोहित दुबे श्री माता वैष्णो देवी से और चौधरी अब्दुल गनी पुंछ हवेली से चुनाव लड़ेंगे. पवन गुप्ता उधमपुर पश्चिम से, डॉ. देविंदर कुमार मनियाल रामगढ़ (एससी) से और मोहन लाल भगत अखनूर से चुनाव लड़ेंगे. सूत्रों से जानकारी मिली है कि पार्टी के सीनियर लीडर्स 8 रैलियां करेंगे. इसमें पीएम मोदी भी शामिल होंगे.

डॉ. निर्मल सिंह का नाम नहीं

इस लिस्ट को ध्यान से देखा जाए तो इसमें पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. निर्मल सिंह और कविंद्र गुप्ता का नाम शामिल नहीं है. बता दें, निर्मल सिंह 2014 के विधानसभा चुनाव में बिलावर सीट से विजयी हुए थे. वहीं, प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना का भी लिस्ट में नाम शामिल नहीं है. इस लिस्ट में भारतीय जनता पार्टी ने दो कश्मीरी पंडितों को भी टिकट दिया है. बीजेपी ने शंगस-अनंतनाग पूर्व से वीर सराफ और अशोक भट्ट को हब्बाकदल से कैंडिडेट घोषित किया है. इस लिस्ट में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के भाई देवेंद्र राणा को भी कैंडीडेट घोषित किया गया है. उन्हें नागोटा से टिकट मिला है. इससे पहले वे नेशनल कॉफ्रेंस में थे.

रविवार को हुई थी पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की मीटिंग

इससे पहले रविवार को भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई थी. इस बैठक में पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह समेत सीनियर लीडर शामिल हुए थे.

पहले फेज में यहां होगी वोटिंग

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में पंपोर, त्राल, पुलवामा, राजपोरा, जैनापोरा, इंदरवाल, शोपियां, डोडा पश्चिम, रामबन, बनिहाल, डी.एच. पोरा, कुलगाम, किश्तवाड़, भद्रवाह, डोडा, नागसेनी, पहलगाम, देवसर, दुरू, कोकेरनाग(एसटी), अनंतनाग पश्चिम, अनंतनाग, श्रीगुफावाड़ा, बिजबेहरा, शांगस-अनंतनाग पूर्व, पैड, डेर

दूसरे चरण में यहां पड़ेंगे वोट

श्री माता वैष्णो देवी, गांदरबल, रियासी, कंगन(एसटी), हजरतबल, खानयार, हब्बाकदल, लाल चौक, चन्नपोरास जदीबल, ईदगाह, सेंट्रल शाल्टेंग, बडगाम, बीरवाह, खानसाहिब, चरार-ए-शरीफ, चदूरा, गुलाबगढ़(एसटी), कालाकोट, सुंदरबनी, नौशेरा, राजौरी(एसटी), बुद्धल (एसटी), थनामंडी(एसटी), सुननकोट (एसटी), पुंछ हवेली, मेंढर(एसटी).

तीसरे दौर की यहां होगा मतदान

करनाह, त्रेहगाम, कुपवाड़ा, लोलाब, हंदवाड़ा, लंगेट, सोपोर, रफियाबाद, उरी, जम्मू पूर्व, नरगोटा, जम्मू पश्चिम, बाहु, जम्मू दक्षिण, आरएस पुरा, रामगढ़ (एससी), सुचेतगढ़(एससी), बिश्राह(एससी), सांबा, विजयपुर, बारामूला, गुलमर्ग, हीरानगर, कठुआ(एससी), जसरोटा, बसोहली, बिलावर, बनी, रामनगर (एससी), चेनानी, उधमपुर पूर्व और पश्चिम, गुरेज(एसटी), बांदीपोरा, सोनावारी, पट्टन, क्रीरी, वागूरा

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई