देश में बढ़ा कोरोना का खतरा, अब तक 28 मौत; 3726 एक्टिव केस
देश में 4 नए वैरिएंट की पुष्टि

दिल्ली। देश में कोरोना वायरस एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा है। फिलहाल देश में 3726 एक्टिव केस हैं। केरल में सबसे ज्यादा 1336, महाराष्ट्र में 749 और दिल्ली में 375 मामले दर्ज हुए हैं। बीते 24 घंटे में 700 से अधिक नए केस सामने आए हैं।
कोरोना से मौतों का आंकड़ा भी बढ़कर 28 हो गया है, जिनमें से 6 लोगों की मौत शनिवार को हुई। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 63 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई, जिन्हें दोनों डोज़ के साथ बूस्टर भी लगाया गया था। दिल्ली में 60 साल के बुजुर्ग और महाराष्ट्र में 7 मरीजों की मौत दर्ज की गई है।
कर्नाटक सरकार ने जारी की चेतावनी
कर्नाटक सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाने, भीड़ से बचने और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतने की अपील की है।
मिजोरम में 7 महीने बाद लौटे केस
मिजोरम में दो नए कोविड केस मिले हैं। राज्य में पिछला मामला अक्टूबर 2024 में आया था। दोनों मरीजों का इलाज जोरम मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
देश में मिले 4 नए वैरिएंट
ICMR के मुताबिक, भारत में कोविड के चार नए वैरिएंट LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1 मिले हैं। इनमें JN.1 सबसे ज्यादा पाया गया है। WHO ने इन वैरिएंट्स को गंभीर नहीं बताया, लेकिन निगरानी में रखने की सलाह दी है।





