कुछ ही समय में मिल जायेगी 72वीं मिस वर्ल्ड, भारत की नंदिनी गुप्ता से है उम्मीद, जाने कहाँ देख सकते है ग्रैंड फिनाले ?

72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता
भारत का हैदराबाद 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी को लेकर तैयार है।आज यहां शाम 6.30 बजे 72वें मिस वर्ल्ड फेस्टिवल 2025 का ग्रैंड फिनाले शुरू होने वाला है। यह कार्यक्रम हैदराबाद, तेलंगाना में आयोजित किया जा रहा है और HITEX प्रदर्शनी केंद्र में होगा। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 108 देशों की सुंदरियां आई हैं, जिनमें से भारत की नंदिनी गुप्ता सहित 40 प्रतिभागी पहले ही अपना जलवा दिखा चुकी हैं और ग्रैंड फिनाले के लिए चुनी गई हैं। इनमें से एक को मिस वर्ल्ड का ताज मिलेगा। मिस वर्ल्ड की चेयरपर्सन जूलिया मोर्ले प्रतिष्ठित जूरी की अध्यक्षता करेंगी, जबकि बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद, प्रसिद्ध उद्यमी सुधा रेड्डी और मिस इंग्लैंड 2014 कैरिना टायरेल जूरी सदस्य के रूप में काम करेंगी। अधिकारियों ने कहा कि फाइनल के लिए सब कुछ तैयार है; कार्यक्रम शाम 6:30 बजे शुरू होगा और रात 9:20 बजे समाप्त होगा। हालांकि, आप इस कार्यक्रम को SonyLIV या www.watchmissworld.com पर ऑनलाइन देख सकते हैं

बता दे की हैदराबाद में हो रहे 72वीं मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट में 21 साल की ब्यूटी क्वीन नंदिनि गुप्ता भी फाइनल में हैं और 8 साल बाद भारत को खिताब दिला सकती हैं।वही इससे पहले मानुषी छिल्लर ने ने इस खिताब को अपने नाम किया था। अब नंदिनी इस बार इस खिताब को अपने नाम कर सकती हैं।





