Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

जालसाजी का नया पैटर्न: महिला से 7 लाख रुपए ठगने ब्यूटीपार्लर संचालिका ने करवाई अपने पति से शादी

बिलासपुर। शहर में एक महिला के साथ धोखे, झूठ और ठगी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। विनोबा नगर में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि एक शादी कराने वाली महिला ने उसे अपने ही पति से फर्जी शादी करवाई और उसके साथ करीब 7 लाख रुपये की ठगी कर ली।

पीड़िता मूल रूप से शिवरीनारायण की रहने वाली है और फिलहाल बिलासपुर के विनोबा नगर में रहती है। साल 2024 में उसने गुरु घासीदास समाजिक ग्रुप के जरिए शादी का प्रोफाइल साझा किया था। इसके बाद उसकी पहचान सतनाम मैरिज ब्यूरो की संचालिका चित्रा कुमारी उर्फ मधु चतुर्वेदी से हुई।

चित्रा ने उसे बताया कि संजय कुमार नाम का युवक हरियाणा के नवोदय विद्यालय में टीचर है और शादी के लिए अच्छा रिश्ता है। ₹3000 पंजीयन शुल्क लेकर चित्रा ने दोनों परिवारों की मुलाकात करवाई और समाजिक रीति-रिवाज से शादी करवा दी। शादी के बाद संजय महिला को हरियाणा ले गया, जहां कुछ समय तक दोनों साथ रहे।

कुछ महीनों बाद महिला को संजय के व्यवहार में बदलाव नजर आया। शक होने पर उसने संजय का मोबाइल चेक किया तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। संजय पहले से शादीशुदा था और उसका 5 साल का बेटा भी है। सबसे बड़ा झटका तब लगा जब पता चला कि संजय की पहली पत्नी और कोई नहीं बल्कि चित्रा थी, जिसने उनकी शादी करवाई थी।

महिला का आरोप है कि चित्रा और संजय ने मिलकर उसे प्रेम में फंसाया, झूठी शादी की और फिर धीरे-धीरे उससे 7 से 8 लाख रुपये ठग लिए। अब महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। सकरी थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 34 (साझा अपराध) के तहत FIR दर्ज की गई है। पीड़िता ने न्याय की मांग करते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की अपील की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई