शहर में 1 जून को साइक्लोथान, फिटनेस और पर्यावरण के लिए लोग चलाएंगे साइकिल

बिलासपुर: फिट इंडिया मूवमेंट और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए 1 जून 2025 को शहर में एक खास साइक्लोथान का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन राइडिंग कम्युनिटी ऑफ बिलासपुर (RCB) द्वारा किया जा रहा है।

RCB साइक्लोथान 2025” वर्ल्ड बाइसिकल डे (3 जून) के उपलक्ष्य में रखा गया है। रैली की शुरुआत शाम 4:30 बजे पुलिस ग्राउंड से होगी, जो शहर के प्रमुख रास्तों से होती हुई वापस वहीं समाप्त होगी। कुल मिलाकर यह साइकिल यात्रा लगभग 5 किलोमीटर की होगी।

इस आयोजन में हिस्सा लेना पूरी तरह निशुल्क है और इसमें हर उम्र के लोग भाग ले सकते हैं। आयोजकों के अनुसार करीब 400 प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। हर प्रतिभागी को ई-सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

इस आयोजन को कई सामाजिक संगठनों और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया का समर्थन प्राप्त है।

गौरतलब है कि RCB एक गैर-लाभकारी संस्था है, जिसकी स्थापना 2023 में हुई थी। इस संस्था से डॉक्टर, इंजीनियर, व्यापारी और विद्यार्थी जुड़े हैं जो नियमित रूप से साइक्लिंग, स्वास्थ्य जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई