Public Darshan: नगर निगम के जोन कार्यालयों में हर मंगलवार लगेगा जनदर्शन, स्थानीय समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

Public Darshan: बिलासपुर। अब बिलासपुर नगर निगम से जुड़े छोटे-छोटे कार्यों के लिए लोगों को निगम मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नगर निगम ने नई पहल करते हुए प्रत्येक मंगलवार को सभी जोन कार्यालयों में जनदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में सभी जोन अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
महापौर ने बताया कि जिला स्तर पर चल रहे कलेक्टरेट जनदर्शन की तर्ज पर यह निर्णय लिया गया है, जिससे स्थानीय वार्डवासियों को उनकी समस्याओं का समाधान उनके क्षेत्र में ही मिल सके। पहले लोगों को छोटी-छोटी शिकायतों के लिए नगर निगम कार्यालय तक जाना पड़ता था, जिससे समय और संसाधनों की बर्बादी होती थी। लेकिन अब वे अपने जोन कार्यालय में जाकर सीधे संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकेंगे।
इस व्यवस्था के तहत जल निकासी, सफाई, स्ट्रीट लाइट, नाली जाम जैसी स्थानीय और दैनिक समस्याओं का मौके पर ही निराकरणकिया जाएगा। नगर निगम की यह पहल निश्चित रूप से जनता को राहत देने वाली साबित होगी।





