रायपुर में बड़ी वारदात: घर में सो रहे 13 लोगों को जलाने की कोशिश, महिला की सतर्कता से बची जान

रायपुर।राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अशोका मिलेनियम कॉम्प्लेक्स के पीछे की बस्ती में कुछ असामाजिक तत्वों ने एक घर में जानबूझकर आग लगा दी। उस वक्त घर में 5 बच्चों समेत कुल 13 लोग सो रहे थे।

हालांकि, पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने समय रहते आग की लपटें देख ली और तुरंत शोर मचाया। उसकी सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

परिजनों ने बताया कि यह घटना पुरानी रंजिश के चलते की गई हो सकती है। फिलहाल घटना के बाद सभी आरोपी फरार हैं।

यह मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button