अजीत जोगी की प्रतिमा हटाने पर बवाल, अमित जोगी बोले – या तो मेरी अर्थी उठेगी या प्रतिमा फिर से उसी जगह लगेगी

मरवाही। छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी की प्रतिमा हटाने का मामला लगातार गर्माता जा रहा है। अब इस मुद्दे पर उनके बेटे और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता अमित जोगी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा, “या तो मेरी अर्थी उठेगी या फिर मेरे पिता की प्रतिमा उसी जगह पर दोबारा स्थापित होगी।”

अमित जोगी का कहना है कि जहां से प्रतिमा हटाई गई है, वह जमीन निजी है, और वहां नगरपालिका या राज्य सरकार का कोई हक नहीं बनता। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्य किसी के इशारे पर कराया गया है और उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने कहा, “जिस तरह से प्रतिमा रातों-रात हटाई गई, उसी तरह से उसे वापस उसी स्थान पर लगाया जाना चाहिए।” उन्होंने बताया कि उन्होंने इस विषय में उप मुख्यमंत्री से भी बात की है, जिन्होंने उन्हें आश्वासन दिया है कि जो भी गलत हुआ है, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि रेणु जोगी (अजीत जोगी की पत्नी) ने मुझसे मुलाकात की है और मैंने प्रशासन से पूरे मामले की जानकारी मंगाई है। पूरी जानकारी के बाद उचित कदम उठाए जाएंगे।

इस घटना को लेकर इलाके में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और अजीत जोगी के समर्थकों में भी नाराज़गी देखी जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई