सुकमा में बड़ी सफलता: 18 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सरकार देगी गांव को 1 करोड़ की विकास राशि

सुकमा :जिले से एक अच्छी खबर सामने आई है। यहां नक्सल विरोधी अभियान के तहत कुल 18 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें से 4 हार्डकोर नक्सली थे, जो दक्षिण बस्तर डिविजन और पीएलजीए बटालियन नंबर-01 से जुड़े थे।

इन सभी नक्सलियों पर कुल 39 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वालों में 2 नक्सलियों पर 8-8 लाख, एक महिला और एक पुरुष नक्सली पर 5-5 लाख, 6 पर 2-2 लाख और एक पर 1 लाख रुपये का इनाम था।

सरकार ने यह काम “नक्सल सदस्य मुक्त ग्राम पंचायत योजना” और “नक्सल आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति” के तहत किया है। इस योजना के तहत, जिस भी गांव पंचायत को नक्सल मुक्त घोषित किया जाता है, उसे सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये की विकास राशि दी जाती है।

सरकार की इस नीति और विकास की सोच से प्रभावित होकर अब कई नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए सामने आ रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई