कारोबारी परिवार के 7 लोगों ने की आत्महत्या, ये वजह बनी मौत का कारण

दिल्ली। हरियाणा के पंचकूला में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कारोबारी परिवार के 7 सदस्यों ने जहर खाकर सामूहिक आत्महत्या कर ली। सोमवार देर रात यह हादसा तब सामने आया जब स्थानीय लोगों ने घर के बाहर खड़ी एक कार में बेहोश पड़े लोगों को देखा। मौके पर पहुंची पुलिस को एक सदस्य प्रवीण मित्तल जीवित मिला, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मरने वालों में प्रवीण मित्तल, उनकी पत्नी रीना, बेटा हार्दिक (14), जुड़वां बेटियां हिमशिखा और दलिशा (11), माता विमला और पिता देशराज शामिल हैं। परिवार पंचकूला के मनसा देवी कॉम्प्लेक्स में किराए के मकान में रहता था। बताया गया कि आत्महत्या से कुछ घंटे पहले सभी लोग बाबा धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने गए थे। प्रवीण मित्तल मूल रूप से हिसार के बरवाला के रहने वाले थे। उन्होंने देहरादून में टूर एंड ट्रैवल्स का व्यवसाय शुरू किया था, जिसमें भारी नुकसान हुआ। बताया जा रहा है कि वे करीब 20 करोड़ रुपए के कर्ज में डूबे हुए थे। कुछ साल पहले उन्हें बैंक ने भगोड़ा घोषित कर दिया था और जान से मारने की धमकियां भी मिल रही थीं।

घटना की जानकारी देने वाले प्रत्यक्षदर्शी हर्ष ने बताया कि गाड़ी में सभी लोगों ने उल्टी की हुई थी और प्रवीण मित्तल कांप रहे थे। उन्होंने बताया कि परिवार पर भारी कर्ज था और उन्होंने सामूहिक आत्महत्या का फैसला किया। पुलिस को गाड़ी से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें प्रवीण ने खुद को इस घटना का जिम्मेदार बताया है और अपने ससुर को दोषमुक्त कर अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी एक रिश्तेदार को सौंपी है। ससुर राकेश गुप्ता ने बताया कि प्रवीण ने एक करोड़ का लोन लिया था और अब टैक्सी चलाकर गुजारा कर रहा था।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई