चोरी का खुलासा: सकरी पुलिस ने 24 घंटे में पकड़े चोर

बिलासपुर: सकरी पुलिस ने शादी समारोह में हुई चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। एक अन्य नाबालिग अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
दरअसल, सकरी क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान अवधेश तिवारी का बैग चोरी हो गया था। बैग में 40,000 रुपये नकद, एटीएम कार्ड, चेक और चाबियां थीं। अवधेश तिवारी ने इसकी शिकायत सकरी थाने में दर्ज कराई थी।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और कुछ संदिग्ध युवकों से पूछताछ की। पूछताछ में युवकों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों के पास से चोरी का बैग, 1,900 रुपये नकद, गिफ्ट लिफाफा और चाबियों का गुच्छा बरामद किया गया है।
गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस फरार नाबालिग की तलाश में जुटी हुई है।





