जरौंधा के नवापारा गांव को अलग पंचायत बनाने की मांग, विकास कार्यों के अभाव से नाराज़ ग्रामीण

तखतपुर: विकासखंड तखतपुर के ग्राम पंचायत जरौंधा के आश्रित ग्राम नवापारा के ग्रामीणों ने अपने गांव को अलग पंचायत बनाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।

नवापारा गांव में न नाली है, न सही सड़क, न पानी की व्यवस्था, न ही पर्याप्त बिजली। यहां तक कि बच्चों के लिए ठीक से स्कूल भी नहीं है। शासन की योजनाएं भी गांव तक नहीं पहुंच पा रही हैं। इससे नाराज़ होकर ग्रामीणों ने आवाज़ उठाई है।

गांव की आबादी करीब 1600 है और इस आधार पर ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव को स्वतंत्र पंचायत का दर्जा दिया जाना चाहिए। इससे विकास कार्यों में तेजी आ सकेगी और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे गांववासियों को मिलेगा।

ग्रामीणों ने जल्द ही अपनी मांग प्रशासन तक पहुंचाने की बात कही है और चेतावनी दी है कि अगर समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई