Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

पीएम मोदी का दो दिवसीय गुजरात दौरा: 77,400 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, 6 दिन में 6 राज्यों का दौरा

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार से दो दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कुल तीन रोड शो और तीन बड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दौरे की शुरुआत सुबह 10 बजे से पहले वडोदरा आगमन से होगी, इसके बाद वे दाहोद में जनसभा को संबोधित करेंगे और कई अहम रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

पीएम मोदी दाहोद के रेलवे संयंत्र में बने पहले स्वदेशी इलेक्ट्रिक इंजन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह इंजन भारतीय रेल की मालवाहन क्षमता को बढ़ाने में मदद करेगा। वे वेरावल से अहमदाबाद के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस और वलसाड-दाहोद के बीच एक नई एक्सप्रेस ट्रेन को भी रवाना करेंगे। साथ ही कटोसन-कलोल रेलखंड पर एक मालगाड़ी को भी हरी झंडी दिखाई जाएगी।

दोपहर में प्रधानमंत्री भुज और अहमदाबाद में भव्य रोड शो करेंगे। भुज में वे 53,400 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और लोकार्पण करेंगे। इसमें तापी जिले में अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट यूनिट, सड़क निर्माण, जल आपूर्ति और सौर ऊर्जा से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।

सोमवार रात मोदी राजभवन में विश्राम करेंगे। इसके बाद मंगलवार, 27 मई को वे गांधीनगर के महात्मा मंदिर में शहरी विकास मंत्रालय के कार्यक्रम में भाग लेंगे और फिर अहमदाबाद से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। गुजरात दौरे के बाद पीएम मोदी इस सप्ताह 6 दिन में 6 राज्यों की यात्रा करेंगे। 29 मई को वे सिक्किम और पश्चिम बंगाल जाएंगे। 30 मई को उत्तर प्रदेश के कानपुर में जनसभा करेंगे और उसी दिन बिहार के पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। 31 मई को उनका मध्य प्रदेश के भोपाल दौरा तय है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई