Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

मौसम का बदला मिजाज: मुंबई में रेड अलर्ट, दिल्ली में जलभराव और देशभर में बारिश का असर

दिल्ली। सोमवार को देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम ने करवट ले ली है। मुंबई में सुबह से ही तेज बारिश शुरू हो गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शहर के लिए सुबह 10 बजे तक ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। बारिश के साथ 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं और गरज-चमक की चेतावनी दी गई है। दिन का अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम 28°C के आसपास रहने की संभावना है। कोंकण और गोवा सहित महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य में सामान्य से 10 दिन पहले ही पहुंच चुका है, जिससे अगले कुछ दिनों में बारिश की तीव्रता और बढ़ सकती है।

देश की राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। यहां हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं की संभावना है। अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम 29°C रहने का अनुमान है। हाल के तूफानों के चलते मई महीने में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है। इसका असर यातायात पर भी पड़ा है — धौला कुआं, आईटीओ और मिंटो रोड जैसे इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 100 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुई हैं, जिनमें से कई को डायवर्ट करना पड़ा।

अन्य राज्यों में भी मौसम का असर व्यापक रूप से देखा गया है। उत्तर प्रदेश के 46 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार, हरियाणा और राजस्थान में भी तेज हवाओं और वर्षा की संभावना बनी हुई है। हिमाचल प्रदेश के रामपुर में बादल फटने से बाढ़ की स्थिति बन गई है और कई वाहन बह गए हैं। तमिलनाडु में नोय्याल नदी उफान पर है और कोयंबटूर के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं।

दक्षिण भारत के बेंगलुरु और चेन्नई में भी बादल छाए रहने की संभावना है। बेंगलुरु का अधिकतम तापमान 26°C और चेन्नई का 37°C रहने की उम्मीद है। कोलकाता और पटना में भी हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। कुल मिलाकर, देश के अधिकांश हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियों ने जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में मानसून देश के अन्य क्षेत्रों में भी दस्तक दे सकता है, जिससे किसानों और आम जनता दोनों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई