दिल्ली में NDA शासित राज्यों की बड़ी बैठक, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता और जातिगत जनगणना पर चर्चा

दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में रविवार को दिल्ली में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस एक दिवसीय बैठक में केंद्र सरकार की योजनाओं, सुशासन, जातिगत जनगणना और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

ऑपरेशन सिंदूर पर पारित होगा धन्यवाद प्रस्ताव

बीजेपी के सुशासन विभाग प्रमुख विनय सहस्रबुद्धे ने बताया कि बैठक में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर सशस्त्र बलों और प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया जाएगा। यह ऑपरेशन हाल ही में भारतीय सेना की बड़ी सफलता के रूप में सामने आया था।

बैठक में केंद्र सरकार द्वारा अगली जनगणना में जातिगत आंकड़े शामिल करने के फैसले की भी सराहना की जाएगी। माना जा रहा है कि यह कदम सामाजिक योजनाओं और संसाधनों के बेहतर वितरण के लिए अहम साबित होगा।

मोदी सरकार 3.0 के पहले साल पर होगी चर्चा

इस बैठक में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा होने को लेकर भी विचार किया गया। बीजेपी और एनडीए इस मौके को बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी कर रहे हैं। इस दौरान एनडीए शासित राज्यों की उपलब्धियों और योजनाओं की भी समीक्षा की गई।

20 मुख्यमंत्री और 18 उपमुख्यमंत्री हुए शामिल

बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, त्रिपुरा के माणिक साहा, मेघालय के कॉनराड संगमा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत करीब 20 मुख्यमंत्री और 18 उपमुख्यमंत्री शामिल हुए। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी बैठक में मौजूद रहे।

बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई केंद्रीय मंत्री शामिल हुए। यह बैठक एनडीए के लिए आने वाले समय की रणनीति और नीतियों को मजबूत करने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

बैठक में आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जैसे कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई। साथ ही एनडीए शासित राज्यों द्वारा लागू की गई सर्वोत्तम योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई ताकि अन्य राज्य भी उनसे सीख लेकर उन्हें अपनाएं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई