BREAKING: चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर 19 जून को उपचुनाव, 23 को नतीजे

दिल्ली। चुनाव आयोग ने देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। यह उपचुनाव 19 जून को होंगे और नतीजे 23 जून को घोषित किए जाएंगे। जिन सीटों पर उपचुनाव होंगे, उनमें गुजरात की दो सीटें कडी और विसावदर, केरल की नीलांबुर, पंजाब की लुधियाना वेस्ट और पश्चिम बंगाल की कालीगंज शामिल हैं।
यह उपचुनाव विभिन्न कारणों से खाली हुई सीटों को भरने के लिए कराए जा रहे हैं। आयोग ने बताया कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 मई है, जबकि नाम वापसी की अंतिम तारीख 3 जून होगी। इन उपचुनावों को आगामी लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। सभी राजनीतिक दलों ने इन सीटों पर अपनी रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है। चुनाव आयोग ने मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए सभी राज्यों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।





