पूंछ में गोलाबारी के दौरान पाकिस्तान ने “गुरुद्वारा, चर्च, मदरसा और मंदिर को भी नहीं छोड़ा”: कांग्रेस

13 लोगों की मौत, धार्मिक स्थलों को बनाया गया निशाना

दिल्ली। कांग्रेस सांसद और जम्मू-कश्मीर मामलों के प्रभारी सैयद नसीर हुसैन ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पूंछ में पाकिस्तान द्वारा की गई गोलाबारी की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने न केवल रिहायशी इलाकों, बल्कि धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाया, जिनमें गुरुद्वारे, चर्च, मदरसे और मंदिर शामिल हैं। इस हमले में 13 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हुए, साथ ही भारी संपत्ति का नुकसान हुआ।

हुसैन ने जानकारी दी कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जल्द ही प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। वे मृतकों के परिवारों से मिलेंगे, हमले में मारे गए बच्चों के स्कूल जाकर उनके सहपाठियों से संवाद करेंगे, और जिन धार्मिक स्थलों पर हमले हुए, वहां भी जाएंगे। उन्होंने कहा, “देश के सबसे दूरस्थ इलाकों में रहने वाले इन लोगों को विश्वास दिलाना जरूरी है कि वे अकेले नहीं हैं।”

सीज़फायर समझौते पर उठाए सवाल

हुसैन ने भारत-पाकिस्तान के बीच हुए हालिया संघर्षविराम समझौते पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, “जब संघर्षविराम हुआ, तब पूरा देश निराश था, क्योंकि हमारे सैनिकों का पलड़ा भारी था। लेकिन अमेरिका की मध्यस्थता में यह समझौता हुआ और हमने इसे स्वीकार कर लिया। अब देश इस पर जवाब मांग रहा है।”

सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा

जम्मू-कश्मीर सरकार ने गोलाबारी में मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। राजौरी और पूंछ जिलों में सीमा पार से की गई इस अकारण गोलीबारी के चलते कई लोगों के घर तबाह हो गए और उनका आजीविका का साधन छिन गया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई