Corporation’s action: नगर निगम का सख्त एक्शन, करबला क्षेत्र में अवैध निर्माण पर चला घन और सब्बल

Corporation’s action: बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम द्वारा अवैध निर्माणों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। ताजा मामला करबला क्षेत्र का है, जहां नगर निगम की टीम ने कोदू होटल के पास नाली के ऊपर बनाए गए अवैध बाथरूम को तोड़ने की कार्रवाई की।
इसके साथ ही, करबला क्षेत्र में ही राजा खटीक द्वारा नाली के ऊपर किए गए अतिरिक्त मकान के निर्माण को भी निगम की टीम ने ढहा दिया। नगर निगम की इस तरह की लगातार कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में खलबली मची हुई है।
बता दें कि बिलासपुर निगम प्रशासन द्वारा लगातार अवैध निर्माण पर एक्शन लिया जा रहा है। इसी कड़ी में ये कार्रवाई की गई है। वही निगम प्रशासन का कहना है कि अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार ये कार्रवाई जारी रहेगी।





