Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

मध्य प्रदेश में सांप घोटाला: 38 बार काटने पर मिला 1 करोड़ 52 लाख रुपये का मुआवजा

सिवनी, 22 मई 2025

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एक अजीबोगरीब घोटाला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति को सांप ने 38 बार काटा और हर बार उसे मुआवजे के रूप में 4 लाख रुपये दिए गए। इस मामले ने सरकारी भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही की पोल खोल दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस पर गंभीर आरोप लगाए हैं और वीडियो के माध्यम से इसे सांप घोटाला करार दिया। उन्होंने कहा कि सिवनी जिले में ही 11 करोड़ रुपये का कागजी मुआवजा सांप के काटने के नाम पर निकाला गया, जो पूरे प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार का संकेत है।

सिवनी जिले के इस व्यक्ति को हर बार सांप काटने के बाद 4 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया, जिससे अब तक उसे कुल 1 करोड़ 52 लाख रुपये मिल चुके हैं। इस घोटाले का खुलासा तब हुआ जब जांच में सामने आया कि मृतकों के नाम पर भी मुआवजा क्लेम किया गया। कई मामलों में अधिकारियों ने बिना मृत्यु प्रमाण पत्र और पुलिस जांच के ही मुआवजा राशि पास कर दी।

जांच में यह भी सामने आया कि सिवनी में रमेश नाम के शख्स को 30 बार मृत दिखाया गया और हर बार मुआवजा लिया गया। यह घोटाला 2019 में शुरू हुआ था और 2022 तक चलता रहा, जब कमलनाथ सरकार से लेकर शिवराज सरकार तक भ्रष्टाचार का यह सिलसिला जारी रहा।

इस मामले में अब तक केवल एक सहायक सचिव की गिरफ्तारी हुई है, जबकि अन्य आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। जीतू पटवारी ने आरोप लगाया है कि यह घोटाला केवल मध्य प्रदेश तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अन्य जिलों में भी ऐसे भ्रष्टाचार की संभावना है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई