गृह निर्माण मंडल में 2000 करोड़ का घोटाला, 27 जून को कमिश्नर को कोर्ट में हाज़िर होने का समन

रायपुर (जसेरि)। गृह निर्माण मंडल में पिछले 20-25 सालों से बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है। मंडल के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों ने मिलकर मंडल को पूरी तरह से खोखला कर दिया है। बिना किसी प्लानिंग और डिमांड के मनमाने ढंग से जमीन खरीदी जाती है, और अपने चहेते बिल्डरों के साथ मिलकर प्रोजेक्ट्स में घोटाले किए जाते हैं।

बताया गया है कि ये अधिकारी पहले मंडल की योजनाओं के आसपास की बेशकीमती कमर्शियल जमीन को बेनामी नाम पर खरीद लेते हैं, फिर बिल्डरों को पार्टनर बनाकर प्लॉटिंग कर देते हैं। इससे हाउसिंग बोर्ड की योजनाएं पीछे रह जाती हैं और बिल्डर की प्लॉटिंग पहले ही बिक जाती है।

हाउसिंग बोर्ड के प्रोजेक्ट में 30-35% कमीशन के लालच में घटिया निर्माण कराया जाता है, जिससे मकान और फ्लैट बिक नहीं पाते। कई फ्लैट और मकान बिना बिके जर्जर हो चुके हैं। मंडल के बड़े घोटालों में तालपुरी, अभिलाषा परिसर और हिमालय हाइट्स जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं, जिनमें करीब 1500 से 2000 करोड़ रुपये का घोटाला होने की बात सामने आई है।

इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू फरिश्ता ने लोक आयोग में आरटीआई के तहत 20 सालों के दस्तावेज और शपथ पत्र के साथ शिकायत दर्ज कराई थी। आयोग में 1 फरवरी 2020 से जांच चल रही है, लेकिन अधिकारी बार-बार जांच को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।

पिछली सरकार के समय भी केवल पेशी होती रही, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 7 मई 2025 की पेशी में भी गृह निर्माण मंडल की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। अब कोर्ट ने अगली सुनवाई 27 जून 2025 को तय की है, जिसमें कमिश्नर को व्यक्तिगत रूप से हाज़िर होने का समन भेजा गया है।

जनता की मांग है कि इन भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और हर इंच जमीन का भौतिक सत्यापन कर सच देश के सामने लाया जाए।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई