Water scarcity: भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से ज़ुझ रहे लोग, मोहल्लेवासियों ने की बोर की मांग

Water scarcity: बिलासपुर। पानी के बिना जीवन की कल्पना असंभव है, लेकिन शहर में लोगों के लिए पानी का संकट परेशानी का सबब बन रहा है। इसका सीधा असर जनजीवन पर भी पड़ रहा है। भीषण गर्मी में जल आपूर्ति प्रभावित होने के बिना पानी से लोग बिलबिला उठे हैं। नगर निगम छेत्र के वॉर्ड नंबर 39 नवापारा शिव विहार में इन दिनों पीने के पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है।
ग्रामीणों के अनुसार, पिछले दो महीनों से पानी की उपलब्धता न के बराबर है, जिससे लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। गर्मी के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो गई है।
थक-हार कर अब ग्रामीणों ने कलेक्टर से गुहार लगाई है। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द इनके छेत्र में बोर खनन कराया जाए। जिले में तापमान बढ़ता जा रहा है और लोग बिजली-पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। गर्मी में लोगों को बिजली और पानी की जरूरत सबसे ज्यादा जरूरत होती है, लेकिन विद्युत निगम बिजली आपूर्ति देने और नगर निगम पेयजल आपूर्ति करने में पूरी तरह से विफल नज़र आ रहे हैं।





