तिल्दा में सट्टा किंग बज्जू शर्मा गिरफ्तार, 50 लाख रुपये के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा

रायपुर। राजधानी रायपुर के तिल्दा इलाके में सट्टा कारोबार से जुड़े एक बड़े नाम बज्जू शर्मा को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बज्जू शर्मा के तीन अलग-अलग बैंक खातों में 50 लाख रुपये से ज्यादा का संदिग्ध लेनदेन मिला है। पुलिस का कहना है कि बज्जू शर्मा पिछले काफी समय से इलाके में सट्टे का कारोबार चला रहा था।

हाल ही में क्राइम ब्रांच को उसकी गतिविधियों की पक्की जानकारी मिली, जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया।

शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि बज्जू शर्मा कई दूसरे सटोरियों से जुड़ा हुआ था और पूरा सट्टा नेटवर्क चला रहा था।

अब पुलिस उसकी बैंक डिटेल्स, मोबाइल कॉल्स और संपर्कों की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, पूछताछ के बाद सट्टा रैकेट का पूरा खुलासा हो सकता है और आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button