कठौतिया समाधान शिविर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने मंत्री के सामने रोकर सुनाई अपनी पीड़ा

बैकुंठपुर। कृषि मंत्री रामविचार नेताम मंगलवार को बैकुंठपुर के कठौतिया गांव में आयोजित समाधान शिविर में पहुंचे। इस दौरान एक भावुक मामला सामने आया जिसने सभी को चौंका दिया।

शिविर में पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने मंच पर मंत्री नेताम के सामने रोते हुए अपनी शिकायत रखी। महिला ने आरोप लगाया कि सेक्टर सुपरवाइजर उनसे पैसे मांगती है और मानसिक रूप से प्रताड़ित भी करती है। महिला ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

मंत्री नेताम के साथ मंच पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक भैयालाल राजवाड़े, विधायक रेणुका सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष चंपा देवी पावले भी मौजूद थे।

शिकायत सुनने के बाद मंत्री नेताम और मंत्री जायसवाल ने महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारी को मंच पर बुलाकर सख्त फटकार लगाई। साथ ही कलेक्टर को निर्देश दिए कि पूरे मामले की जांच कर संबंधित सुपरवाइजर को सस्पेंड किया जाए और उसका सेक्टर बदला जाए।

इस घटनाक्रम से साफ है कि सरकार महिला कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से ले रही है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई