बिलासपुर: अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4 तस्कर गिरफ्तार

बिलासपुर:बिलासपुर पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 255 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई है।
यह मामला सीपत थाना क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि निरतू जंगल और लीलागर नदी के किनारे भारी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखी गई है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया और 255 लीटर महुआ शराब जब्त कर ली।
इसके साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की यह कार्रवाई अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी चोट मानी जा रही है।





