मुंगेली को मिली बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री ने किया नए जिला परिवहन कार्यालय का लोकार्पण

मुंगेली।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड के ग्राम बछेरा में नवनिर्मित जिला परिवहन कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। 1 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से बने इस भवन के उद्घाटन के साथ ही जिले के लोगों को लाइसेंस और वाहन पंजीयन जैसी जरूरी सेवाएं अब अपने ही जिले में आसानी से मिल सकेंगी।

जनता को मिली बड़ी राहत

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक जिले में स्थायी परिवहन कार्यालय की सुविधा नहीं होने के कारण लोगों को दूसरी जगह जाना पड़ता था। नए भवन के शुरू होने से यह परेशानी खत्म हो जाएगी और जनता को समय और मेहनत दोनों की बचत होगी।

प्रतीक स्वरूप बांटे लर्निंग लाइसेंस

लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री ने पाँच लोगों को प्रतीक स्वरूप लर्निंग लाइसेंस सौंपे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि आम जनता को सेवाएं सरल, सुलभ और समयबद्ध रूप से मिलें।

आधुनिक सुविधाओं से लैस भवन

छह एकड़ जमीन में बने इस परिसर में एक एकड़ में कार्यालय भवन और पाँच एकड़ क्षेत्र में ड्राइविंग टेस्ट और फिटनेस टेस्टिंग सेंटर तैयार किया गया है। भवन में 18 कमरे, 6 हॉल, अटैच टॉयलेट और सामान्य शौचालय की सुविधाएं मौजूद हैं। यह भवन पूरी तरह आधुनिक और सुविधायुक्त है, जिससे विभागीय कार्यों की रफ्तार भी बढ़ेगी।

जिले में अब तक 11,721 ड्राइविंग लाइसेंस और 49,000 से ज्यादा वाहनों का पंजीयन हो चुका है, जिससे साफ है कि यहां ट्रांसपोर्ट सेवाओं की मांग काफी अधिक है। नया कार्यालय इस जरूरत को पूरा करने में मददगार साबित होगा।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक पुन्नूलाल मोहले, धरमलाल कौशिक, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सचिव पी. दयानंद सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई