Seminar in Bilaspur: अटल विश्वविद्यालय में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन, देश में एक साथ चुनाव कराने पर बनी सहमति

Seminar in Bilaspur: बिलासपुर। बिलासपुर के अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने की। संगोष्ठी में एकमत से पूरे देश में एक साथ चुनाव कराने के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया गया।
इसके साथ ही ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी गई। मुख्य अतिथि तोखन साहू ने कहा कि एक साथ चुनाव कराना आज के समय की आवश्यकता है, और इससे देश को स्थिरता और संसाधनों की बचत मिलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने विश्वविद्यालय को इस समसामयिक मुद्दे पर संगोष्ठी आयोजित करने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जहां लोकतांत्रिक प्रक्रिया हर स्तर पर जीवंत है, और ऐसे विचारों पर चर्चा लोकतंत्र को और मजबूत करती है।





