अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में NSUI ने सौंपा ज्ञापन, छात्रों की समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन

बिलासपुर के अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में NSUI (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) ने छात्रों की समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और कुलपति को ज्ञापन सौंपा। बड़ी संख्या में पहुंचे NSUI कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

NSUI के प्रमुख लक्की मित्रा ने बताया कि विश्वविद्यालय में BA-LLB, B.Com-LLB और LLM जैसे कोर्सों की परीक्षा प्रणाली में बदलाव किया गया है। नए नियमों के मुताबिक, 20 अंक का आंतरिक मूल्यांकन और 80 अंक की मुख्य परीक्षा होनी है, लेकिन अब तक यह व्यवस्था लागू नहीं की गई है। इससे छात्रों में भ्रम और नाराजगी फैल रही है।

इसके साथ ही NSUI ने यह भी आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में एक राजनीतिक संगठन द्वारा जयंती कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जो शैक्षणिक माहौल और विश्वविद्यालय की तटस्थता के खिलाफ है। NSUI ने इस कार्यक्रम को रद्द करने की मांग की है।

प्रदर्शन के दौरान NSUI ने परीक्षा तिथियों की अनियमितता, समय पर पढ़ाई न होना और प्रशासन की लापरवाही जैसे कई मुद्दे भी उठाए। संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button